बरेली/फरीदपुर के सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रवीण सिंह भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर प्रवेश त्रिवेदी, महासचिव बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, अतुल कुमार सिंह परमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष असलम हुसैन मंसूरी, संयुक्त सचिव प्रकाशन सम्राट सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन परितोष चौधरी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर अग्निहोत्री, पुस्तकालय मंत्री अखिलेश कुमार शर्मा, ऑडिटर पर शशिकांत साहू ने शपथ ली। मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य शिरीष महरोत्रा एवं विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन बरेली के अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि बीएलपीसी और सीएलईपी के माध्यम से जूनियर और सीनियर अधिवक्ता जागरूक होंगे जबकि उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व डीजीसी रविन्द्र सिंह चौहान,राजेश यादव, नरेश चौधरी, देवदत्त शर्मा, बार एसोसिएशन बरेली के सचिव वी पी ध्यानी, तहसीलदार दुष्यंत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आनंद तिवारी, अचल प्रताप सिंह,कोतवाल फरीदपुर, आंवला अध्यक्ष ठाकुर अगर पाल सिंह, महासचिव ठाकुर गजेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, रवीन्द्र सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह यादव, मुजम्मिल बेग, सतेन्द्र सक्सेना, धर्मेन्द्र सहाय सक्सेना, मथुरा प्रसाद साहू, मुन्ना लाल साहू, यशवंत जौहरी, डॉक्टर बंकेश कुमार शर्मा, संजीव सिंह नीटू,धर्मेन्द्र मौर्य, बरेली बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप यादव, संयुक्त सचिव रोहित यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहिद हुसैन ने किया।
Social Plugin