महिला ने अपने विवाहित प्रेमी को बिहार से यूपी बुला..कर दिए 4 टुकड़े.. सहेली के घर में किया दफ़न


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शादीशुदा महिला ने प्रेमी को बिहार से बुलाकर उसके शरीर के 4 टुकड़े करके लाश को अपनी सहेली के घर में गड्ढा खोदकर दफ़न कर दिया। फतनपुर की पुष्पा का प्रेम प्रसंग बिहार के शिवनाथ से चल रहा था। शिवनाथ एक माह पहले प्रतापगढ़ आया था।

पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर ठहरा दिया था। जहाँ पुष्पा, उसके पति विनोद, सहेली पूनम और चिन्ता मनी ने मिलकर शिवनाथ के शरीर के 4 टुकड़े करके शव दफ़न कर दिया। बिहार की पुलिस ने आकर केस खोल दिया। पता चला की शिवनाथ से उसके अवैध ताल्लुक थे। वह उसे अकेले मिलने के लिए परेशान करता था। परेशान आकर पुष्पा ने बड़ा कदम उठा लिया।