हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच हुई गेलीबगारी में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे को गंभीर हालत में चिकित्सालय पहुंचाया गया है। गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया गया। जबकि को जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्वयं घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था। जब वह बहादुरपुर जट रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो वहां उसे पूर्व प्रधान विकास कुमार मिला। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। इस बीच दोनों ने ही अपने समर्थकों को भी मौके पर बुला लिया। रात को मिले दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गईं। दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग हुई।
इसी गोलीबारी में विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को कनखल सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मौके और चिकित्सालय में पहुंच कर दोनों पक्षों के बयान लिए और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
Social Plugin