गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 27 पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज नंदा एवं पूजा नंदा पहुंचे, आयोजित की बैठक

गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 27 पर पहुंचे भाजपा नेता पंकज नंदा एवं पूजा नंदा पहुंचे, आयोजित की बैठक।

रुड़की

रिपोर्ट काजल शर्मा 



भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा एवं रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने आज रुड़की विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 27 का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बूथ समिति के अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील पुंडीर के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया गया।



बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीतियों को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल चुनावी नहीं, बल्कि सेवा और जागरूकता का माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य हर गांव और बस्ती में पार्टी की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना और आम जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की नीति, सिद्धांत और कार्यों से जोड़ना है।

बैठक के उपरांत, पंकज नंदा और पूजा नंदा ने कार्यकर्ताओं के साथ पास में स्थित शिव मंदिर की साफ-सफाई की और मंदिर प्रांगण में भाजपा के ध्वज लगाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक मिशन नहीं, बल्कि एक संस्कार है जिसे हर भारतीय को आत्मसात करना चाहिए। यह कार्य न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है, बल्कि भाजपा के "सेवा ही संगठन" संकल्प को भी सशक्त करता है।

पूजा नंदा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि हर नागरिक को यह महसूस हो कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है जो सबके साथ, सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को भी सराहा और कहा कि समाज के इन वर्गों की सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।
पंकज नंदा ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष और समिति के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है।
बूथ अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील पुंडीर ने सभी समिति के पदाधिकारी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया, और भाजपा के कार्यक्रमों की जानकारी दी इस अवसर पर भाग लेने वालों में शेखर चौधरी, किशन चंद्र यादव, मास्टर लक्ष्मी चंद प्रजापति, आशीष सरोहा, पंकज सिंह पुंडीर, शीतला देवी, सुनीता देवी आदि बूथ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे