चारधाम यात्रा : 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया को 11:55 बजे खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।

चारधाम यात्रा : 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया को 11:55 बजे खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।

संजय हराण 


 बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर है, स्थानीय प्रशासन के साथ चारधाम यात्रा से जुड़े ब्यवसाई भी अपनी तैयारियों में जुटे हैँ!चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजकर अठाइस मिनट पर अपने भाई शनिदेव की डोली व श्रधांलुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।आज गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर शीतकालीन प्रवास यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में पंडा -पुरोहितों द्वारा कपाट खुलने का समय व लग्न तय किया गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र व सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे!जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु माँ यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में करेंगे!