रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं जानी

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं जानी।

रुड़की। 

रिपोर्ट काजल शर्मा 


भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मधु सिंह के नेतृत्व में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के तहत हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हर गांव हर बस्ती हर मोहल्ले में जाकर वहां के निवासियों को हो रही परेशानी से रूबरू होंगे और समस्याओं के निराकरण के लिए उनका सुझाव लेंगे । इस अभियान के तहत केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनसे फीडबैक भी लिया गया। विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में शेरपुर में बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही, जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सरकारी स्कूल में विधायक प्रदीप बत्रा ने निरीक्षण किया और अध्यापिका एवं विद्यार्थियों से वार्तालाब किया।वहीं भाजपा के झंडे के साथ यात्रा निकाली।



केंद्र तथा उत्तराखंड सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को इसकी जानकारी दी , ताकि केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के द्वारा मिल रही योजनाओं को लाभ का फायदा इन लोगों को मिल सके। साथ ही पार्टी के विचारों तक जन -जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पर स्थानीय पार्षद सचिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा,बृजमोहन सैनी , अंकित गौतम , भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक निर्देश सैनी, बूथ अध्यक्ष सोमपाल सैनी संजय सैनी, अशोक कुमार, मोहन सैनी, अंकित कुमार, राजेश सैनी विजयपाल सैनी, मोहित, सुशील कुमार,नितिन गोयल,सन्नी राजीव, राजू व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।