राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहादराबाद खंड ने निकाला पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहादराबाद खंड ने निकाला पथ संचलन।


बहादराबाद।

रिपोर्ट नीरज सिंह 

 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहादराबाद खंड द्वारा पथ संचलन मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ग्राम बहादराबाद होते हुए निकाला गया।। पथ संचलन में पूर्ण गणवेश में 450 से अधिक स्वयंसेवक शामिल रहे।। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश सेमवाल, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश चंद्र शास्त्री , खण्ड कार्यवाहक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता दिनेश सेमवाल ने कहा कि डॉक्टर हेडगेवार की जन्म जयंती के उपलक्ष में सभी स्वयंसेवकों द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया।।उन्होंने कहा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतवर्ष के प्रमुख उत्सव में से एक है सनातन संस्कृति का नव वर्ष चैत्र मास में ही आता है।। चैत्र मास में ही युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ, भगवान श्री राम का भी राज्याभिषेक इसी पूण्य समय पर हुआ।। पुराणों में वर्णन के अनुसार ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना वर्ष प्रतिपदा के समय ही हुई थी।। सभी स्वयंसेवको को भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया।। अपनी मूलभूत सभ्यताओं का अनुकरण ही भारत को परम वैभव पर पहुंचा सकता है।।उन्होंने सभी समस्याओं को आशीर्वचन के रूप में राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड संस्कृत विवि के कुलपति दिनेश चन्द्र शास्त्री तथा संचालन खण्ड कार्यवाह आदित्य कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभाग सह सेवा प्रमुख वीर प्रताप , जिला संपर्क प्रमुख अमित चौहान , सह खंड कार्यवाह अभिषेक,पुष्पेंद्र खंड संपर्क प्रमुख ,भूपेंद्र , संजय, अर्जुन, जितेंद्र, गणपत , गौरव ,पीयूष, डॉक्टर प्रवीण , रोहित चौहान, अनिल गुप्ता , विभांशु, सचिन, विजय चौहान , ठाकुर सुशील चौहान, डॉक्टर जयपाल, विनय चौहान , नरेश वर्मा आदि शामिल रहे।