यमनोत्र धाम का विकास ही मेरा संकल्प है - स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ( विपिन सोनी )

यमनोत्री का विकास ही मेरा संकल्प है - स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ( विपिन सोनी ) ( अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद गिरि महाराज का आगमन यमनौत्रि धाम में )
 देश के हर प्रदेशों में तथा विश्व के अनेकों देशों में सनातन का प्रचार - प्रसार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का दो दिवसीय प्रवास पर यमनोत्री धाम हुआ। 

उनके आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ( विपिन सोनी ) के नेतृत्व में पदाधिकारियों के द्वारा हिमालय की केदार पात्री का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज मां यमनौत्री के शीत कालीन प्रवास पर यमनोत्री धाम आए हुवे हैं। श्री ब्रह्म गिरि महाराज ने सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए और जनता जनार्दन भेट कर उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ने जनता जनार्दन से भेट करते हुवे कहा की मैं मां यमनौत्री का पुत्र हूं। और यमनोत्री धाम का विकास ही मेरा उद्देश्य है। आपने कहा की मां यमनौत्री धाम के विकास के लिए संकल्प बद्ध हूं।
काजल शर्मा की रिपोर्ट